गाजीपुर, फरवरी 8 -- गाजीपुर, संचाददाता। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर 2152 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं, विशेषज्ञ परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार पाण्डेय ने दी। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में सामान्य बीमारियों के उपचार के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने, परिवार नियोजन सेवाएं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी स्वास्थ्य सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.