अमरोहा, मई 4 -- यातायात पुलिस ने रविवार को भी जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी रखा। यातयात नियमों की अनदेखी पर 215 वाहन चालकों का जहां चालान काटा तो वहीं पटाखा साइलेंसर लगी दो बुलट को सीज कर दिया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट (दोषपूर्ण/फॉल्टी नंबर प्लेट), तीन सवारी, बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- हेलमेट न पहनने पर सर्वाधिक चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 215 चालान किए गए। इसके अलावा शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.