215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण
पाकुड़, अगस्त 7 -- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच हाई स्कूल पाकुड़िया परिसर में पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीपीओ बिरनाल सोरेन, सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष मनका मरांडी, सचिव बाबलू कुमार गोस्वामी एवं एमआईएस सगनेन टुडू मौजूद रहे। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 1568 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण का लक्ष्य रखा गया था। इससे पूर्व 829 साइकिलों का वितरण किया जा चुका था। वहीं गुरुवार को 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जाना था, लेकिन 26 छात्र-छात्राओं के अनुपस्थित रहने के कारण 215 साइकिलों का ही वितरण हो सका। अनुपस्थित विद्यार्थियों को बाद में साइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.