बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर नगर क्षेत्र में 215 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड बिजली की केबल बिछाने का प्रस्ताव वर्ष 2019-20 में भेजा गया था। इस प्रस्ताव को आज तक मंजूरी नहीं मिल पाया। जिसके कारण शहरी इलाके में अंडरग्राउंड बिजली के केबल बिछाने का काम आज तक अधर में लटका हुआ है, जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। मुख्य बाजारों में होटलों और दुकानों के सामने जर्जर विद्युत तारों का पूरा मकड़जाल बिछा हुआ है। शार्टशर्किट होने पर कभी भी इन भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन हो रही बड़ी दुर्घटनाओं को लेकर भी जिले का विद्युत महकमा इससे कोई सबक नहीं ले रहा है। जिससे लोगों की जान जोखिम में है।नगर पालिका परिसद बलरामपुर परिक्षेत्र में वर्ष 2019-20 में सभी लाइनों को भूमिगत करने का प्रस्ताव भेजा गया था। 215 करोड़...