गोपालगंज, मई 8 -- थावे। थावे प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य तेज गति से चल रहा है। दो मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मकानों की पहचान संख्या अंकित करने के साथ आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्य की प्रगति प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि पूरे प्रखंड में जनगणना कार्य के लिए 214 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में मकानों का सूचीकरण, परिवारों का विवरण संकलन तथा सीमांकन कार्य कर रहे हैं। वहीं कार्यों की नियमित निगरानी के लिए 34 सुपरवाइजरों को लगाया गया है, जो प्रतिदिन प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्...