अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये का इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2137 रुपये के बजाय अब 3130 रुपये हो गई है। व्यवसायिक गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को 993 रुपये अधिक चुकाने होंगे। कीमतों में इजाफा होने से होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई, कैटर, रेहड़ी पटरी, उद्योग सभी प्रभावित होंगे। होटल, रेस्टोरेंट में खाना, नाश्ता, चाय, लंच, डिनर व पार्टी करना मंहगा हो जाएगा। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के बाद गैस संकट गहरा चुका है। गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। अब गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 993 रुपये प्रति गैस सिलेंडर कीमत बढ़ा दी गई है। इससे दुकानदार, रेहड़ी पटरी, हलवाई, कैटर, होटल रेस्टोरेंट संचालकों को मुसीबत का सामना करना...