गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। कड़ी धूप होने के कारण 12:00 बजे के बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। इसमें पेट और चर्म रोगियों की संख्या अधिक रही। सभी केंद्रों पर 2134 रोगियों का इलाज किया गया है। सभी केंद्रों पर 67 चिकित्सक व 197 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए थे। दोपहर तक चले मेले में आंख के 233, बुखार के 315, सांस के 161, पेट के 161, शुगर के 209, चर्म रोग के 311, टीबी के संदिग्ध 20, एनीमिया के 20, उच्च रक्तचाप के 35 मरीज आए। साथ ही डिहाईड्रेशन, उल्टी, दस्त, एलर्जी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज भी पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- तेज धूप से बढ़े खांसी-जुकाम और त्वचा रोगी केंद्र पर पहुंचे 53 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्...