देहरादून, अप्रैल 4 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को जनता को समर्पित कर सकते हैं। देहरादून में इसके लोकार्पण का कार्यक्रम होगा। इसे लेकर दिल्ली में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सड़क किनारे पेंटिंग कराई जा रही है, कैमरों को दुरुस्त करने के साथ स्ट्रीट लाइट के खंभों को चमकाया जा रहा है। दिल्ली में एनएच-नौ अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक बना यह एक्सप्रेसवे करीब 213 किलोमीटर का है। इसके निर्माण में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके खुलने से दिल्ली से देहरादून तक के सफर में लगने वाला समय पांच घंटे से हटकर महज ढाई घंटे का रह जाएगा। लोगों को इसके खुलने का बेसब्री से इंतजार है। अब वो वक्त करीब आ रहा है, जब इसके लोकार्पण की तरफ कदम बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- अप्रैल में उत्तराखंड आएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.