पटना, फरवरी 10 -- शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि राज्य के 213 प्रखंडों में नये डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होगी। इसके लिए उन प्रखंडों का चयन किया गया है, जहां पर एक भी डिग्री कॉलेज नहीं हैं। राज्य के जिन उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों आदि संस्थानों में जमीन की उपलब्धता होगी, वहां पर इन डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की जाएगी। ऐसे संस्थानों की सूची जिलाधिकारियों से मांगी गई है। शिक्षा मंत्री विधानसभा में मंगलवार को देवेशकांत सिंह के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 में यह तय किया गया है कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसी क्रम में उक्त निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नये डिग्री कॉलेजों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण का कार्य भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.