21223 गैस सिलेंडर स्टॉक में
पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में शुक्रवार को 7730 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया और सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 21223गैस सिलेंडर स्टॉक में है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों द्वारा 27 मार्च को 7730 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित दी जा रही है। पूर्णिया जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों के पास रक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.