मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- जनपद की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन स्तर से मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद जिले में कार्यरत 2120 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 1950 सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग के बीच शासन के इस निर्णय से आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकत्री और सहायिकाओं में खुशी का माहौल है। शासन स्तर से किए गए बदलाव के अनुसार अब आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इससे पहले कार्यकत्रियों को 8 हजार रुपये का मानदेय दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें- 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ, मंत्री ने ली बैठक सहायिकाओं को पूर्व में 4 हजार रुपये मानदेय मिलता था, जो ...