नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो में नया इंट्रा ईवी (Intra EV) पिकअप ट्रक शामिल हो गया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल लाइनअप में इसे लॉन्च किया है। Ace EV 1000 और Ace Pro EV के बाद, यह टाटा का तीसरा इलेक्ट्रिक छोटा कमर्शियल व्हीकल है। इसमें एक खास तौर पर बनाया गया इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर और पिकअप ट्रकों का पहले से ही भरोसेमंद और पॉपुलर इंट्रा ब्रांड शामिल है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये 211Km का सफर तय कर सकता है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपए है। टाटा इंट्रा EV कमर्शियल पिकअप में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगा। इससे इसका डाउन-टाइम कम हो जाता है और ज्यादा से ज्यादा अप-टाइम सुनिश्चित होता है, जिससे कमाई भी ज्यादा होती है। टाटा मोटर्स ने बताया कि इंट्रा EV का विकास असल ...