211 मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच को भेजे गए 41 संदिग्ध मरीजों के सैंपल
महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शहर स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच की गई। कैंप में पहुंचे लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव के लिए समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 211 लोगों की स्क्रीनिंग की, जबकि 41 संदिग्ध मरीजों के सैंपल टीबी व एचआईवी जांच के लिए भेजे गए।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य ने कहा कि सरकार की सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले भर में लगातार जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार, कमजोरी व भूख कम लगना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल पाण्डेय ने महिलाओं में होने वाली बच्चेदानी की टीबी को गंभीर समस्या बताया। कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.