हजारीबाग, जून 20 -- दारू प्रतिनिधि । दारू प्रखंड क्षेत्र के घाघरा गांव में आयोजित श्री शिव, मां संतोषी एवं श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सप्त दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु घाघरा मंदिर परिसर से मेढ़कुरी सिवाने नदी पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर यज्ञ मंडप तक यात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वहीं मेढ़कुरी कला म...