नई दिल्ली, फरवरी 26 -- राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के पांचवें दिन भक्ति, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्याम बाबा के दरबार में अब तक करीब साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं। देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों के जयकारों से पूरा खाटू धाम गूंज रहा है।विदेशों से मंगाए फूलों से विशेष शृंगार बुधवार को बाबा श्याम का विशेष शृंगार हरे और गुलाबी रंग के फूलों से किया गया, जिन्हें विदेश से मंगाया गया था। लाल वेलवेट के वस्त्र पर सुनहरी कढ़ाई और गुलाबी गोटे का बागा पहनाकर बाबा को आकर्षक रूप दिया गया। मंदिर परिसर को सफेद दुपट्टों पर लिखे 'ऊं' और लाल झालरों से सजाया गया है, जो भक्तों को आध्यात्मिक वातावरण का अहसास करा रहा है। सुबह से देर रात तक दर्शनार...