सीवान, जून 8 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के फलपुरा पंचायत अंतर्गत पड़ौली गांव स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा कलशयात्रा में 2100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरंभ हुई। यात्रा में हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु पड़ौली, फलपुरा और सरौती गांव होते हुए पेंगवारा गांव स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंचे। वहां यज्ञाचार्य पप्पू दुबे और उनके सहयोगी आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार जलभरी संपन्न कराई। जलभरी...