सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला उद्यम प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र के सभागार में शुक्रवार को वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 210 लाभार्थियों में 145.74 लाख का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान जिले के सभी बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम सूर्यघर योजना तथा समूहों को सीसीएल, मुद्रा योजना के तहत ऋण वितरित किया गया। इसके तहत कुल 210 लाभार्थियों को रू0 145.74 लाखका ऋण वितरण किया गया है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यम प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र विनोद कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे विस्तार से बताया। अग्रणी जिला प्रबन्धक सलन बागे ने बताया कि बैंकों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्वरोजगार के लिए ऋण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.