मधुबनी, जनवरी 28 -- लौकही। अंधरामठ थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नेउर के निकट 210 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान नेउर के राज कुमार के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी तरफ नरहिया थाना पुलिस ने नरहिया के निकट 12 बोतल वीयर के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान कूड़ीवन के कमलेश कुमार के रुप में की गई है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.