210 गांवों में चलेगा एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- पूर्वी सिंहभूम में एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 210 गांवों के अलावा स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक के साथ अभियान की शुरुआत हुई। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, टीबी विभाग, आईसीटीसी, एसटीआई, टीआई पार्टनर्स, प्लान इंडिया और संपूर्ण सुरक्षा केंद्र समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी। किशोरों और युवाओं पर विशेष जोर रहेगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए समय पर जांच जरूरी है। संक्रमण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के साथ ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.