रांची, मार्च 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भीषण गर्मी की आहट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत को देखते हुए राज्य सरकार विभिन्न जिलों में 7,929 नए चापाकल लगाएगी। इसके अलावा मौजूदा बुनियादी ढांचे को दुरुस्त रखने के लिए 14,246 पुराने चापाकलों की मरम्मत और रखरखाव का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने 210 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने अब तक 13,410 चापाकलों को लगाया है, जो कि कुल वार्षिक लक्ष्य (21,339) का लगभग 63 प्रतिशत है। शेष कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी आने से पहले ग्रामीणों को राहत मिल सके। विभाग के आउटकम बजट 2026-27 के मुताबिक, ग्रामीण विकास और जन स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए सरकार ने 'श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.