गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम-अर्बन के तहत नगर निगम क्षेत्र में कचहरी चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौराहे तक की 780 मीटर लम्बी सड़क को स्मार्ट बनाने के लिए 21.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ नगर निगम ने ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 780 मीटर लंबी सड़क के सिविल वर्क पर 12.06 करोड़, विद्युत शिफ्टिंग पर 9.70 करोड़ और वॉटर आपूर्ति की पाइप लाइन शिफ्टिंग पर 01.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। परियोजना के तहत पाथवे, सौर स्ट्रीट लाइट, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। बिजली और दूरसंचार के तार भूमिगत हो जाएंगे। आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, हरियाली, पार्किंग और सुव्यवस्थित डिजाइन के माध्यम से सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा। मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.