सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। जिले के डूमरा प्रखंड अंतर्गत खैरवा पंचायत के ग्राम खैरवा में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का आकलन किया गया। शुभारंभ एवं निरीक्षण जिलाधिकारी रिची पांडेय ने किया। यह क्रॉप कटिंग किसान शिवचंद्र प्रसाद के खेत में हुई। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करना है।इसके लिए रैंडम पद्धति से खेत में 10 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा कुल 50 वर्ग मीटर का प्लॉट चयनित किया गया। इस निर्धारित क्षेत्र से 10 किलो 800 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हु। जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का अनुमान लगाया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं...