नई दिल्ली, जुलाई 5 -- किआ इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले जुलाई डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने कार्निवल (Carnival) पर 1.70 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा प्रीमियम लक्जरी MPV फ़ैमिली डायरेक्ट रिटेल पैकेज कुशन के तौर पर दिया जाएगा। ये फ्लैगशिप MPV अपने बेहतरीन स्पेस और ज्यादा कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.45 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में कार्निवल का कोई डायरेक्ट कॉम्पटीटर नहीं है। फिर भी MG M9 का इससे मुकाबला माना जाता है।कार्निवल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कार्निवल हाई लिमोसिन में भी शानदार, पैसेंजर-फोकस्ड इंटीरियर दिया है। वेलफायर की तरह डेक-आउट कार्निवल में सेकेंड रो में दो बड़ी प्रीमियम कैप्टन चेयर दी हैं, जिनमें से प्रत्येक में 3D रजाईदार डिजाइन के साथ ह...