21--कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांग
चक्रधरपुर, जून 13 -- बंदगांव,संवाददाता कराईकेला बाजार में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित कर स्थायी समाधान की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने की। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में स्थापित सोलर आधारित जलमीनार से पेयजल आपूर्ति तो सुचारू रूप से हो रही है, लेकिन उपयोग के बाद बहने वाला पानी बाजार परिसर में जमा होकर जलजमाव की स्थिति पैदा कर रहा है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों तथा राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा पूरा बाजार कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। बैठक में ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.