कानपुर, जून 16 -- कानपुर। केस्को क्षेत्र में लगे 1.22 लाख पुराने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में करीब 21,581 उपभोक्ताओं का बिजली बैलेंस निगेटिव हो चुका है। ऐसे में केस्को ने संबंधित उपभोक्ताओं से जल्द अपने स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने की अपील की। दिसंबर 2019 से जुलाई 2023 तक ईईएसएल कार्यदायी संस्था द्वारा उपभोक्ताओं के परिसरों पर जीपी सीरीज (मेक-जीनस) और एलटी सीरीज (मेक-एलएंडटी) के स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। वर्तमान में ऐसे 1,22,335 उपभोक्ताओं के यहां यह स्मार्ट मीटर संचालित हैं। केस्को ने कहा कि उपभोक्ता नियमित रूप से रिचार्ज कर अपने स्मार्ट मीटर का बैलेंस पॉजिटिव बनाए रखें ताकि बिजली विच्छेदन जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- 21 हजार पुराने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का बैलेंस निगेटिव केस्को के मुताबिक, पुराने प्रीपेड मीटरों को तीन मह...