बिहारशरीफ, मार्च 6 -- 21 स्कूलों के एचएम 3 करोड़ का 20 बाद भी नहीं दिया हिसाब, गबन की एफआईआर की चेतावनी वर्गकक्ष, खेल मैदान, जिम, लाइब्रेरी, फर्नीचर, लैब की स्थापना के लिए दी गयी थी राशि डीईओ ने भेजा पत्र, कहा-11 तक हर हाल में दें हिसा, वरना सजा भुगतने को रहें तैयार फोटो : डीईओ ऑफिस। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सात प्रोजेक्ट कन्या समेत 21 हाईस्कूलों के एचएम 20 साल बाद भी तीन करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये का हिसाब नहीं दे रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को डीईओ आनंद विजय ने चेतावनी पत्र जारी करते हुए उन्हें हर हाल में 11 मार्च की होने वाली बैठक में पूरी राशि का डीसी विपत्र जमा कराने का फरमान जारी किया है। साथ ही, चेताया है कि ऐसा न करने वालों के विरुद्ध राशि गबन की एफआईआर करायी जाएगी। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि स्कूलों में वित्तीय वर्ष...