हरिद्वार, मार्च 26 -- उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 आगामी 21 से 24 अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एकल केंद्र में होगी। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र छह अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सचिव अशोक कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.