21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालतें लगेंगी
फरीदाबाद, जून 26 -- नूंह, संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की पहल पर चल रहे "समाधान समारोह-2026" के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इन अदालतों में आपसी सहमति से पात्र मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आमजन से पात्र मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने की अपील भी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.