वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन पत्र में अंतिम अंकपत्र अपलोड के लिए 21 से 23 अगस्त तक करेक्शन विंडो खुलेगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि विद्यापीठ की वेबसाइट पर करेक्शन विंडो के जरिए अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में अकादमिक संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन नही किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- NEET PG 2026: नीट पीजी फॉर्म में न करें ये बड़ी गलतियां, रद्द हो सकता है आवेदन; 15 अगस्त तक सुधार का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...