मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह-समझौते से निपटाने के लिए समाधान समारोह 2026 का आगाज़ हो चुका है। इस अभियान का समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में पत्रकारों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सचिव डॉ. चौधरी ने मीडिया से अपील की कि इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक वादकारी लाभ उठा सकें और इस विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- लोक अदालत का आयोजन नौ मई को यह भी पढ़ें- बागेश्वर में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत लगेगी यह भी पढ़ें- 'समझौते से समाधान' पर जोर: लोक अदालत को सफल बनाने में जुट...