21 से शुरू होगी मिड-सेम परीक्षा, 17 हजार परीक्षार्थी देंगे
कानपुर, सितम्बर 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में विषम सेमेस्टर की मिड सेमेस्टर परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 26 सितंबर तक चलेंगी। वहीं, वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं 28 और 29 सितंबर को होगी। परिसर में संचालित 185 पाठ्यक्रमों के 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मिड सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे। प्रभारी प्रो. प्रभात कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। मिड सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम सेमेस्टर के करीब आठ हजार, तृतीय सेमेस्टर के 5314, पंचम सेमेस्टर के 3008, सप्तम सेमेस्टर के 940 और नवम सेमेस्टर के 93 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं चार पालियों में होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.