21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
शामली, जुलाई 28 -- शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीआईओएस के माध्यम से प्रेषित कर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों से जुड़ी 21 सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। धरने के दौरान शिक्षक नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 63वां प्रांतीय वार्षिक महाधिवेशन छह से आठ मई 2026 तक गोरखपुर में आयोजित हुआ था। महाधिवेशन में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों शिक्षक प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श के बाद शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित 21 सूत्रीय मांग प्रस्ताव पारित किया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 21 सूत्री मांगों को लेकर गरजे शिक्षक ज्ञापन में कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.