बाराबंकी, सितम्बर 9 -- बाराबंकी। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र रसूलपुर में 21 सितंबर से 30 दिवसीय कुकरी प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण में 30 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए पनीर बटर मसाला, डोसा, इडली-सांभर, बिरयानी, मिठाई और समोसा सहित विभिन्न व्यंजन बनाना सिखाया जाएगा। योजना के तहत हाईस्कूल उत्तीर्ण और 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर शाम पांच बजे तक नामांकन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...