प्रयागराज, अगस्त 25 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा की ओर से मंगलवार को कलक्ट्रेट कोषागार में अध्यक्ष आरपी पाण्डेय की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। संचालन जनपद मंत्री सन्त लाल सोनकर ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर 21 सितंबर को आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर जनपद के समस्त केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर जिला व प्रदेश मुख्यालय पर 24 घंटे प्रदर्शन करेंगे। वहीं अमृत लाल, निरंजन लाल यादव, नयना नन्द त्रिपाठी, तीन नए पेंशनरों को सदस्यता दिलाई गई। बैठक में भीमशंकर सिंह, डॉ. एचबी सिंह, केएन सिंह, आरपी वर्मा, सुरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...