पाकबड़ा, मार्च 30 -- UP News: मुरादाबाद पुलिस ने 'यक्ष ऐप' (Yaksh App) की मदद से एक बड़े अपराधी को दबोचने में सफलता पाई है। पाकबड़ा के गांव हासमपुर गोपाल का हिस्ट्रीशीटर नरेश, जो पिछले दो दशकों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था, अब सलाखों के पीछे है। हैरानी की बात यह है कि नरेश पिछले 21 सालों से संभल में 'सुल्तान' बनकर रह रहा था और उसने पूरी तरह मुस्लिम जीवनशैली अपना ली थी।तकनीक ने बेनकाब किया 'सुल्तान' का चेहरा एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नरेश 21 साल पहले अपने गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने हाल ही में उसका पुराना फोटो 'यक्ष ऐप' पर अपलोड किया था। उधर, संभल की नखासा पुलिस ने भी संदिग्ध सुल्तान का फोटो इसी ऐप पर डाला। ऐप के फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) ने दोनों फोटो का मिलान कर दिया, जिससे साफ हो गया कि संभल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.