21 साल पहले युवती के अपहरण में महिला समेत पांच लोगों को उम्रकैद
अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विजयगढ़ क्षेत्र में 21 साल पहले युवती के अपहरण के एक मामले में एडीजे (एससी-एसटी एक्ट) प्रतिभा सक्सेना की विशेष अदालत ने महिला समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हैरानी की बात है कि अपह्रत युवती का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसे बरामद करने में विफल रही। विशेष लोक अभियोजक चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 28 सितंबर 2007 को शाम पांच बजे उनकी 16 साल की बेटी को गांव की ही ऊषा पत्नी रामप्रेम के सहयोग से कुछ लोग अपहरण करके ले गए हैं। मुल्जिमों में गांव के ही सतीश पांडे, हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी निवासी अमर सिंह, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.