नई दिल्ली, मई 31 -- पाकिस्तान के 21 साल के स्पिनर अराफात मिन्हास ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे में 5 विकेट निकाले। यह अराफात मिन्हास का पाकिस्तान के लिए पहला वनडे मैच था। वह पाकिस्तान वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट हॉल लिया हो। आज तक कोई पाकिस्तानी इससे पहले ऐसा नहीं कर पाया, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके नाम एक कमाल का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बता दें, अराफात मिन्हास की कमाल की गेंदबाजी के बाद बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर पाकिस्तान ने पहले वनडे में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई। यह भी पढ़ें- आज कौन जीतेगा ऑरेंज-पर्पल कैप? वैभव सूर्यवंशी-शुभमन गिल समेत ये 5 हैं दावेदार मिन्हास ने 14वें ओवर की तीसरी ...