नई दिल्ली, मार्च 16 -- Happy Birthday Rasha Thadani: एक्ट्रेस राशा थडानी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। राशा का जन्म 16 मार्च 2005 में हुआ था और सिर्फ 21 साल की उम्र के अंदर एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बना ली है। राशा ने फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनकी एक्टिंग के साथ डांस भी हिट हो गया। राशा ने ऊई अम्मा पर ऐसा गजब का डांस किया कि वो गाना हिट हुआ। राशा एक्टिंग के अलावा अपनी स्किल्स और फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। एक इंटरव्यू में उनकी मां और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा था कि राशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस है। उसे पता है क्या खाना और क्या नहीं और फिट कैसे रहना है। तो आज राशा के बर्थडे के खास दिन पर हम आपको उनके 5 फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं। यंग लड़के-लड़कियां राशा का फिटनेस सीक्रेट लेकर खुद को फिट और एक्टिव बना...