नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- aastha singh upsc success story : हर साल लाखों नौजवान अपनी आंखों में एक बड़ा सा ख्वाब लेकर दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोल बाग या राजेंद्र नगर पहुंचते हैं। वो ख्वाब है देश का सबसे प्रतिष्ठित अफसर यानी आईएएस (IAS) बनने का रहता है। भारी-भरकम फीस, किराए के छोटे-छोटे कमरे और दिन-रात किताबों के अंबार में सिर खपाने के बावजूद कई बार मंजिल दूर ही रह जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की का किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जिसने इस पूरी रवायत को ही पलट कर रख दिया है। उनका नाम है आस्था सिंह। उम्र महज 21 साल। और कारनामा ऐसा कि बड़े-बड़े धुरंधर भी दांतों तले उंगलियां दबा लें। आस्था ने बिना किसी महंगे कोचिंग सेंटर के चक्कर काटे, अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया 61वीं रैंक हासिल कर ली है। आस्था ने कैसे...