भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2024 के लिए 21 पीजी विभागों से दोबारा रिक्तियां मांगी गई है। यह ऐसे पीजी विभाग हैं, जिन्होंने पहली बार परीक्षा विभाग के निर्देश का पालन नहीं किया। उन लोगों ने 31 मार्च तक रिक्तियां नहीं भेजी थी। उन्हें दोबारा से रिक्ति भेजने के लिए समय दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि सभी युवाओं को अनिवार्य रूप से रिक्ति भेज देनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...