बलरामपुर, मार्च 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग से आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 विद्यालयों के 100 विजेता छात्र-छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन के तहत राजधानी के आंचलिक विज्ञान केंद्र एवं मेट्रो का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में सदर शिक्षा क्षेत्र के विद्यालय के छात्र शामिल रहे हैं। शैक्षिक भ्रमण सदर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक के नेतृत्व में कराया गया। छात्रों का शैक्षिक भ्रमण की शुरुआत राजधानी के मेट्रो की यात्रा से हुई। छात्र पहली बार मेट्रो पर बैठकर काफी खुश दिखे। छात्रों में मेट्रो की आधुनिक तकनीकी संचालन प्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने विज्ञान आंचलिक केंद्र अलीगंज में विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रयोग एवं इंटरएक्टिव प्रदर्शनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.