बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस की यातायात शाखा ने शुक्रवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 21 वाहनों का ई-चालान करते हुए 34 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने टीम के साथ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.