मैनपुरी, अगस्त 13 -- खाद्य पदार्थों में मिलावट और अन्य गड़बडी कर बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य विभाग द्वारा की गई छापेमारी के बाद नमूने फेल होने और बिना लाइसेंस कारोबार करने पर कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग ने एडीएम कोर्ट में खाद्य कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर किए थे। जुलाई माह में एडीएम श्यामलता आनंद ने सुनवाई पूरी कर 21 मामलों में 8 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी ने बताया कि 21 वादों में एडीएम कोर्ट से 8.40 लाख का जुर्माना खाद्य कारोबारियों पर लगा है। यह जुर्माना खाद्य कारोबारियों को एक माह के अंदर जमा करना होगा। यदि एक माह में जुर्माना जमा नहीं किया तो तहसील स्तर से आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। डा. श्वेता सैनी का कहना है कि खाद्य कारोबारी चंद मुनाफे ...