फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- एसओजी, सर्विलांस व थाना उत्तर पुलिस ने 21 वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह नाम बदल कर रह रहा था। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार थाना उत्तर, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पाण्डे, सर्विलांस टीम के साथ इक्कीस वर्ष से फरार अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस को पता चला था कि बैंदी की पुलिया में अभियुक्त परवेज छिपा है। पुलिस टीम में तुरंत दबिश दी। पुलिस को देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही की। पुलिस की कार्यवाही में अभियुक्त परवेज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े अभियुक्त का नाम परवेज पुत्र ज्वाला उर्फ ज...