नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जब से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हुई है एक ही खिलाड़ी चर्चा के केंद्र में है, जिसका नाम वैभव सूर्यवंशी है। हालांकि, फाइनल में उनकी लाइमलाइट एक 21 वर्षीय झारखंड के सलामी बल्लेबाज ने छीन ली है। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने सभी मुकाबले खेले, इसके उलट जिस खिलाड़ी ने फाइनल में वैभव से लाइमलाइट छीनी उसने फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं खेला था। जब टीम की घोषणा हुई थी, तब झारखंड के 21 वर्षीय शिखर मोहन को रिजर्व ओपनर बताया गया था। उन्हें किसी भी मैच में मौका नहीं मिला, लेकिन जब फाइनल में उन्हें अवसर दिया गया तो उन्होंने इसको पूरी तरह भुनाया और ऐसा प्रदर्शन किया कि 15 वर्षीय वंडर बॉय को भी साइडलाइन कर दिया। टूर्नामेंट के सबसे बड़े मै...