साहिबगंज, दिसम्बर 9 -- साहिबगंज। जिले में 15 दिसंबर से धान की खरीदारी शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने धान खरीद का लक्ष्य तय कर दिया है। यहां वर्ष 2025-26 में धान खरीद का लक्ष्य दो लाख क्विंटल तय किया गया है। इसके लिए जिले में 21 लैम्पस व पैक्स को धान अधिप्राप्ति(खरीद) केन्द्र के रूप में चिह्नित किया गया है। हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने राज्य मुख्यालय से इस बार एक लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य देने का प्रस्ताव भेजा था। दरअसल, वर्ष 2024-25 में भी यहां दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था। बदले में यहां 70 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति की गई थी। इस वजह से चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य को कम करने का अनुरोध दिया गया था। लेकिन ऐसे नहीं हो सका है। वैसे इस बार किसानों के लिए खुशी की खबर है कि धान खरीद के एवज में एक मुश्त भुगतान किया...