21 लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों के राजस्व अभिलेख किये जमा
कानपुर, सितम्बर 22 -- डेरापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार से अतिरिक्त हल्कों के बहिष्कार का निर्णय लागू कर दिया गया। इसके तहत डेरापुर तहसील में अतिरिक्त प्रभार वाले हल्कों का कार्य देख रहे 21 लेखपालों ने अपने-अपने अतिरिक्त हल्कों के राजस्व अभिलेख (बस्ते) राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा किए। लेखपालों की इस कार्रवाई से तहसील में राजस्व कार्यों को लेकर हलचल बढ़ गई है। लेखपाल संघ डेरापुर उपशाखा के अध्यक्ष शिवम शुक्ल और मंत्री देवेंद्र सिंह की ओर से तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से शासन एवं राजस्व परिषद स्तर पर लंबित विभिन्न मांगों को लेकर लगातार मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का काम छोड़ा संघ के अनुसार अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.