21 लीटर शराब के साथ दो नाबालिग पकड़ाए
भागलपुर, जुलाई 9 -- कजरैली, संवाददाता। राज्य में शराब बिक्री पर रोक लगने के बाद से मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत का मनियारपुर देसी शराब तस्करी में लागातार चर्चा में रहा है। कजरैली पुलिस ने बुधवार को दराधी पुल के पास से 21 लीटर देसी शराब के साथ 12 और 14 साल के दो नाबालिग तस्करों को पकड़ा है। मामले में कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पॉलीथीन में देसी शराब ले जा रहे दो नाबालिग को विधि निरूद्ध किया गया है। बुधवार को उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: छापेमारी में 171 बोतल शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.