21 लीटर जल लेकर बाबाधाम की पदयात्रा पर निकली कुसुम साहू का चकाई में युवाओं ने किया स्वागत
जमुई, अगस्त 5 -- चकाई । निज प्रतिनिधि आस्था, श्रद्धा और अटूट संकल्प लेकर झारखंड के कोडरमा की बेटी कुसुम साहू 21 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज होकर बाबा धाम की पैदल यात्रा पर निकली है। यात्रा के आठवें दिन बुधवार को कुसुम साहू के चकाई पहुंचने पर युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। चकाई भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। कुसुम साहू कोडरमा के प्रसिद्ध झरनाकुंड से 21 लीटर पवित्र जल एवं हाथ में कान्हा की प्रतिमा लेकर पैदल सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैवीनाथ धाम के लिए रवाना हुई हैं। यह भी पढ़ें- 251 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना अजगैबीनाथ में जलार्पण कर वह वहां उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरने के बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.