बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। जिवाना गांव के अंकित से जमीन के नाम पर 21 लाख रुपये की हुई ठगी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने शाहपुर बड़ौली निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया,जहा से उसे जेल भेजा। जिवाना निवासी अंकित ने बताया कि बावली निवासी विनोद ने अपने जानकार बड़ौली निवासी शिव कुमार की जमीन को बिकाऊ बताया, जो बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है। भूमि के बारे में हल्का लेखपाल शैलेष से जानकारी की तो उन्होंने भी भूमि को ठीक बताया। कृषि भूमि का बैनामा नौ जून 2025 को कराया गया। जमीन का सौदा करीब 21 लाख रुपये में हुआ था, जिसमें से आठ लाख नकद और शेष धनराशि चेक के माध्यम से देकर बैनामा करा लिया। दाखिल खारिज के समय उसको पता चला कि शिवकुमार के नाम कोई भूमि नहीं है और उसके साथ ठगी हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने कार्र...